मानगो में तीसरी बार हटाये गये 48 दुकानदार, प्लास्टिक कंटेनर व बोरा जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2024 8:50 PM
मानगो में मंगलवार सड़क किनारे अस्थायी रूप से बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं, ठेला-खोमचा संचालकों व अन्य दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया
स्थायी दुकानों के आगे से हटाया गया एक्सटेंशन, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले, सामान बाहर रखने वालों पर होगी कार्रवाईवरीय संवाददाता, जमशेदपुर .
मानगो में मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला. दोपहर एक बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चले अभियान के दौरान सड़क किनारे अस्थायी रूप से बैठने वाले 48 सब्जी विक्रेताओं, ठेला-खोमचा संचालकों व अन्य दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. लावारिस हालत में सड़क किनारे से खाली प्लास्टिक कंटेनर, प्लास्टिक बोरा आदि जब्त किये गये. स्थायी दुकानों के एक्सटेंशन की भी जांच कर कई दुकानों से एक्सटेंशन हटाया गया.सेंट्रल वर्ज के दोनों ओर सड़क का अतिक्रमण करने वाले अस्थायी दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गयी. मालूम हो कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से इस माह तीसरी बार अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के साथ साथ ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए ट्रैफिक पुलिस जवानों की संख्या बढ़ायी गयी है. ताकि जाम नहीं लगे.
मानगो चौक से दोपहर एक बजे शुरू हुआ अभियान
मानगो चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान दोपहर एक बजे चलाया गया. दंडाधिकारी के रूप में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद और नगर प्रबंधक प्रदीप कुमार की देखरेख में पूरा अभियान चला . स्थानीय थाना के पुलिस के अलावा क्यूआरटी तैनाती थी.सड़क के दोनों तरफ से हटाया गया अतिक्रमण
मानगो चौक से शंकोसाई रोड नंबर 5 तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया. अवैध तरीके से सड़क किनारे बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. शाम साढ़े चार बजे मानगो चौक आकर अभियान समाप्त हुआ.
सड़क किनारे दुकान लगाने पर होगी अब कानूनी कार्रवाई
दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए खुले स्थान पर दुकान लगाये. सड़क किनारे जान जोखिम लेकर दुकान नहीं लगाये. इससे जाम की भी समस्या बनी रहती है. दोबारा से अतिक्रमण करने पर अब प्रशासन विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी. आगे भी अभियान मानगो नगर निगम क्षेत्र में चलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










