टाटा वर्कर्स यूनियन में कमेटी मेंबर के खाली पद पर होगा चुनाव

Updated:
विज्ञापन

टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रोक्योरमेंट विभाग के खाली हुए कमेटी मेंबर के पद पर चुनाव होगा. इसके लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने एक कमेटी का गठन कर दिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रोक्योरमेंट विभाग के खाली हुए कमेटी मेंबर के पद पर चुनाव होगा. इसके लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने एक कमेटी का गठन कर दिया है. चुनाव पदाधिकारी के तौर पर यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा छह सदस्यीय चुनाव समिति गठित की गयी है, जिसमें उपाध्यक्ष संजय सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे को शामिल किया गया है. उनका सहयोग उपाध्यक्ष राजीव चौधरी और सहायक सचिव श्यामबाबू भी करेंगे. इससे पहले कमेटी मीटिंग में खाली हुए पद पर चुनाव करने की मांग उठी थी, जिसके बाद यह कमेटी बना दी गयी है. अध्यक्ष के हस्ताक्षर से यह आदेश निकाला गया है. हालांकि, इससे पहले तत्कालीन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने भी ऐसा ही चुनाव अपने स्तर से कराया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola