19-26 जून तक जिले में चलेगा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर 19-26 जून तक जिले में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी
जमशेदपुर.
राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर 19-26 जून तक जिले में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. नशामुक्ति अभियान को लेकर जिलेवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यालय से उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को शराब तथा नशापान के अन्य व्यसनों को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जायेगा. लोगों को इससे होने वाले दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी जायेगी. जिसका सीधा प्रभाव घर, परिवार और स्वास्थ्य पर पड़ता है, जो पूरी तरह हानिकारक है. मौके पर उपस्थित लोगों को नशापान से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी. जागरूकता रथ दोनों अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग, मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन