ePaper

बिहार के पर्यटन मॉड्यूल कोल्हान समेत झारखंड में हो सकता है लागू

Updated at : 10 Jun 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के पर्यटन मॉड्यूल कोल्हान समेत झारखंड में हो सकता है लागू

बिहार के पर्यटन मॉड्यूल को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के अलावा पश्चिम सिंहभूम के अलावा राज्य में विभिन्न पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए अनुसंशा करेगी.

विज्ञापन

राजगीर व नालंदा के पर्यटन प्रोजेक्ट का अध्ययन करने के लिए पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले की टीम बिहार रवाना

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल खासकर राजगीर व नालंदा के पर्यटन प्रोजेक्ट का अध्ययन (एक्सपोजर विजिट) करने के लिए एक टीम बिहार रवाना हुई है. टीम में राज्य स्तरीय पर्यटन विभाग के पदाधिकारी के साथ जिला स्तर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद विभाग के पदाधिकारी राजगीर में करीब 22 एकड़ जमीन में फैले पांडु पोखर, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय खंडहर व आसपास के इलाका के अलावा पावापुरी जल मंदिर, बोधगया आदि पर्यटन प्रोजेक्ट के मॉड्यूल का अध्ययन करेगी. सबकुछ ठीक रहा तब बिहार के पर्यटन मॉड्यूल को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के अलावा पश्चिम सिंहभूम के अलावा राज्य में विभिन्न पर्यटन स्थल को विकसित करने की अनुशंसा करेगी. टीम में सरायकेला-खरसावां के पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद विभाग के पदाधिकारी अमित कुमार, पूर्वी सिंहभूम कला संस्कृति, खेलकूद पर्यटन विभाग के पदाधिकारी अविनाश त्रिपाठी समेत कई जिलों और राज्य स्तरीय पर्यटन विभाग के पदाधिकारी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola