एग्रिको मैदान की गंदगी नहीं हुई साफ, लोगों में आक्रोश
एग्रिको मैदान में फैली गंदगी, लोगों में आक्रोश
जमशेदपुर. एग्रिको मैदान में शादी-पार्टी के बाद फैलायी गयी गंदगी अब तक साफ नहीं की गयी. मॉर्निंग वॉकर समेत मैदान में खेलने पहुंचे खिलाड़ियों में आक्रोश व्याप्त है. मैदान में गंदगी फैले होने से काफी बदबू दे रही है. इसके अलावा लोगों को मार्निंग वॉक करना भी मुश्किल हो रहा है. मालूम हो कि एग्रिको मैदान में मंगलवार की रात शादी पार्टी के बाद काफी गंदगी फैला दी गयी थी. बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे महिला और पुरुषों ने इसपर आपत्ति जतायी थी. गुस्साये लोगों ने टेंट में आग लगाने का भी प्रयास किया. हंगामा की जानकारी होने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने मैदान की सफाई के लिये जेएनएसी के पदाधिकारी को सूचित किया. बावजूद इसके अबतक मैदान से गंदगी साफ नहीं की गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए