Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी का विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सरयू राय
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का न्यू रानीकुदर में गुरुवार को अभिनंदन किया गया. भाजपा बिष्टुपुर महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह सह लिट्टी भोज का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
बिष्टुपुर भाजपा मंडल ने किया अभिनंदन समारोह सह लिट्टी भोज का आयोजन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का न्यू रानीकुदर में गुरुवार को अभिनंदन किया गया. भाजपा बिष्टुपुर महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह सह लिट्टी भोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी का विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी को कोई कठिनाई हो तो उनके कार्यालय पहुंच सकते हैं. समस्या सुन कर उसका तत्काल निवारण करने की कोशिश की जायेगी. उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल आदि की समस्या नागरिक समस्या के तहत आती है और उनका प्रयास है कि पश्चिमी जमशेदपुर की जनता को इन तीन चीजों की दिक्कत नहीं हो. अभी पेयजल को लेकर कुछ समस्याएं आयी है, जल्द इनका निवारण करा दिया जायेगा.इस अवसर पर भाजपा ओबीसी के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद, बिष्टुपुर मंडल के संजय तिवारी, कदमा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा बिष्टुपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन द्विवेदी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरंजन राय, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मुकुल मिश्र, वंदना सिंह, मनोज सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन