Jamshedpur new. उपाधीक्षक ने अस्पताल परिसर में बन रही नयी बिल्डिंग का किया निरीक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में बने पीजी बिल्डिंग को भी देखा
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में बने पीजी बिल्डिंग को भी देखा
Jamshedpur new.
एमजीएम अस्पताल में चल रही इमरजेंसी को शिफ्ट करने की हर संभव संभावना की तलाश शुरू हो गयी है. इसे लेकर मंगलवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने अस्पताल परिसर में बन रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया. इसमें डी ब्लॉक के नीचे तल्ले का निरीक्षण किया. इसके साथ ही अस्पताल परिसर में बने पीजी बिल्डिंग को भी देखा गया. इसमें बच्चों की इमरजेंसी को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के साथ ही उस जगह पर मेडिकल इमरजेंसी खोलने की योजना बनायी जा रही है. इसके साथ ही हर विभाग के लिए अलग-अलग उसके वार्ड में ही इमरजेंसी वार्ड खोलने पर विचार किया जा रहा है. इसे लेकर अस्पताल के अधीक्षक ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की थी. इस पर अपने-अपने विभाग में किस तरह इमरजेंसी खोली जा सकती है, उसमें क्या दिक्कत हो सकती है, उसके बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया, ताकि उसे दूर करते हुए इमरजेंसी को खोला जा सके.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन