राजनीति में मर्यादा बेहद जरूरी, अभद्रता फैलाने वालों पर हो कार्रवाई : पूर्णिमा साहू
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राजनीति में बढ़ती अभद्रता पर चिंता जताई और पोस्टर पर थूकने जैसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया पर बढ़ रही अमर्यादित और अभद्र टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. जेएनएसी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए एक तय मर्यादा का पालन होना बेहद जरूरी है. विधायक सरयू राय के पोस्टर पर थूकने की हालिया घटना पर ऐतराज जताते हुए पूर्णिमा साहू ने कहा कि किसी भी दल के कार्यकर्ता द्वारा इस तरह की हरकत करना पूरी तरह से अशोभनीय है. उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
विधायक ने कहा कि कांग्रेस आज जिस राजनीतिक पतन की ओर जा रही है. उसकी मुख्य वजह यही है कि उन्होंने दूसरों को सम्मान देना नहीं सीखा है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि हम उस पार्टी और विचारधारा के कार्यकर्ता हैं. जहां हमें सदन से लेकर जनता के बीच तक, हमेशा मर्यादा में रहकर अपनी बात रखने की शिक्षा दी गयी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी के कार्यों से आपत्ति है, तो उसे लोकतांत्रिक और मर्यादित तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए.
महिला विधायकों को भी किया जाता है लक्षित
सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता पर चिंता जताते हुए पूर्णिमा साहू ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मैं खुद एक महिला विधायक हूं और देखती हूं कि सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ भी अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की जाती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए