शहीद निर्मल महतो क्रिकेट टूर्नामेंट का प्राइज नाइट 31 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
final will be played between potka and jamshedpur
विज्ञापन
जमशेदपुर. मानगो वेलफेयर मिशन की ओर से आयोजित शहीद निर्मल महतो क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन सह प्राइज नाइट का आयोजन 31 मार्च को होगा. तीन महीने तक चले इस टूर्नामेंट के विभिन्न वर्गों के विजेता टीमों के अलावा कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे. उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अफरोज शकील और मो ताहिर हुसैन से संयुक्त रूप से दिया. उन्होंने बताया कि लगभग 3 महीने तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया. 40 से अधिक मैच खेले गये. इस प्रतियोगिता में पहली बार अंडर-14, अंडर-19 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियोंं ने एक साथ हिस्सा लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन