जेपी एकादश ने जीता लीजेंड्स क्रिकेट लीग का खिताब

Updated:
विज्ञापन

CRICKET : सोनारी जॉगर्स पार्क में आयोजित लीजेंड्स क्रिकेट लीग संपन्न हो गया. टूर्नामेंट के फाइनल में जेपी एकादश की टीम ने कॉन्कोर्ड को हरा कर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सोनारी जॉगर्स पार्क में आयोजित लीजेंड्स क्रिकेट लीग संपन्न हो गया. टूर्नामेंट के फाइनल में जेपी एकादश की टीम ने कॉन्कोर्ड को हरा कर खिताब अपने नाम किया. जेपी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर्स में एक विकेट पर 132 रन बनाए. जवाब में कॉन्कोर्डे की टीम 8 ओवर्स में 4 विकेट पर 101 रन ही बना सकी. बो एंड एरो पिक्चर्स महतो कन्सल्टन्सी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल के मैन ऑफ द मैच विवेक विश्वनाथ बने. मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विजय को मिला. पुरस्कर वितरण समारोह में बतौर अतिथि सिद्धार्थ राव, वी जानकी राम, गगन रस्तोगी, देवीकानंद शर्मा, मनोज यादव, संजीव आहूजा, संजय राव, संजय गोराई, आशीष कुमार, डी ताकेश्वर राव, सुशील महतो, रॉनी मुंडू, शंकर महंती व राहुल शर्मा मौजूद थे. टूर्नामेंट में कूल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. इस टूर्नामेंट का आयोजन 40 वर्ष से ऊपर आयु वाले खिलाड़ियों के लिए किया गया था

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola