कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, चाकुलिया स्टेशन पर बुझायी
फोटो: चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी | Prabhat Khabar Network
चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. मालगाड़ी जमशेदपुर की ओर से खड़गपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान एक डिब्बे से धुआं उठता देख रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मालगाड़ी को चाकुलिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर रोक दिया. आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी. सूचना मिलने के बाद बहरागोड़ा से दमकल वाहन चाकुलिया रेलवे स्टेशन पहुंचा. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद डिब्बे में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया. समय रहते मालगाड़ी को रोक दिये जाने और दमकल के पहुंचने से आग को दूसरे डिब्बों तक फैलने से रोक लिया गया. इससे बड़ा हादसा टल गया. आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. दो माह में दूसरी घटनाचाकुलिया स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी में आग लगने की यह दूसरी घटना बतायी जा रही है. करीब दो माह पहले भी कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गयी थी. लगातार इस तरह की घटनाओं से रेलकर्मियों में चिंता बनी हुई है. रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मालगाड़ियों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए