कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लगने से अफरा तफरी, चाकुलिया स्टेशन पर रोक बुझायी आग

Updated:
विज्ञापन

फोटो: चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

चाकुलिया: चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी के एक बोगी में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी. मालगाड़ी जमशेदपुर की ओर से खड़गपुर की ओर जा रही थी. मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लग गयी. डिब्बे से धुआं उठता देख रेल कर्मियों ने चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को प्लेटफार्म संख्या 5 पर रोक दिया. दमकल को सूचना दी गयी. बहरागोड़ा से दमकल चाकुलिया रेलवे स्टेशन पहुंची. दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. गनीमत रही कि आग दूसरे डिब्बों तक नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा टल गया. करीब दो माह पहले भी चाकुलिया स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लगने की घटना सामने आयी थी. लगातार इस तरह की घटनाओं से रेल कर्मियों में चिंता बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola