चाकुलिया में डेंगू के खिलाफ अभियान, घर-घर हुई लार्वा जांच; चार लोगों पर जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

फोटो : जांच करती टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाकुलिया नगर पंचायत ने डेंगू लार्वा मिलने पर चार लोगों से 600 रुपये का जुर्माना वसूला। स्वास्थ्य टीम ने इलाकों में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव भी किया।

विज्ञापन

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा के निर्देश पर नगर पंचायत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संयुक्त टीम द्वारा डेंगू लार्वा की जांच की गयी. वार्ड संख्या 10 और 11 के नागानल कॉलोनी, स्वर्णरेखा कॉलोनी, बीड़ी पट्टी में टीम द्वारा डोर टू डोर डेंगू लार्वा जांच की गयी.

विज्ञापन

जांच के क्रम में कई जगहों पर भारी संख्या में डेंगू लार्वा पाये गये. टीम ने लार्वा को नष्ट कर एंटी लारवा कैमिकल का छिड़काव किया. साथ ही साथ भारी मात्रा में लार्वा पाए जाने से कुल 4 लोगों से जुर्माना वसूला गया. मीना देवी पर 100 रुपए, कृष्णा ठाकुर पर 200 रुपए, अनीता मुंडा पर 100 रुपए तथा बोनी गोप पर 200 रुपए जुर्माना लगाकर राशि वसूली गई.

इस अभियान में कनीय अभियंता हरिमोहन पनिका, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर असित कुमार ज्योति, एमपीडब्ल्यू राजेंद्र नाथ महतो, विकास कुमार गिरी शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola