तीन दिन पहले लौटा था खाली हाथ, इस बार नहीं चूका, इस तरह की चोरी...

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखा चोर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के मानगो में एक शातिर चोर ने रात के अंधेरे में दो दुकानों को निशाना बनाया. टाइल्स पैलेस और डिटेलिंग माइफिया से लाखों की चोरी हुई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस घटना से व्यापारियों में दहशत है.

विज्ञापन

जमशेदपुर | मानगो में बिग बाजार के सामने बुधवार देर रात करीब 2 बजे एक शातिर चोर ने दो दुकानों को निशाना बनाया. सबसे पहले चोर टाइल्स पैलेस में घुसा. वहां से एसी का कॉपर वायर व जेनरेटर की बैटरी चोरी कर ली. इसके बाद ठीक सामने स्थित डिटेलिंग माइफिया दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में चोर साफ दिखाई दे रहा है. इसमें दिख रहा कि चोर किस तरह रात के अंधेरे में दबे पांव आ रहा है. इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देता है. बताया जा रहा है कि यही चोर तीन दिन पहले भी दुकान तक पहुंचा था, लेकिन उस समय चोरी करने में सफल नहीं हो पाया था. इस बार वह दोबारा लौटा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.

पूरे मामले का खुलासा कर चोर की गिरफ्तारी करे पुलिस : विकास

गुरुवार सुबह विकास सिंह दुकान पहुंचे. घटना की जानकारी ली. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस से जल्द आरोपी की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की. उन्होंने कहा - एक ही चोर का बार-बार इलाके में सक्रिय होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

लगातार हो रही चोरी से व्यापारी चिंतित

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है. अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि सीसीटीवी में कैद शातिर चोर तक पुलिस कब पहुंचती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola