बर्मामाइंस : खाना पकाने के दौरान छात्रा झुलसी, हालत गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बर्मामाइंस : खाना पकाने के दौरान छात्रा झुलसी, गंभीर
विज्ञापन
जमशेदपुर.
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गांधी नगर बस्ती की रहने वाली ज्योति कुमारी खाना पकाने के दौरान आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ज्योति को उसके परिवार के लोग इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गये. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ज्याेति साकची के द ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा है. रविवार की सुबह ज्योति अपने घर में खाना पका रही थी. उसी दौरान आग अचानक से उसके कपड़े में पकड़ लिया. ज्योति के हल्ला करने पर परिवार के लोग मौके पर आये और आग बुझायी. जिसके बाद परिजन उसे फौरन एमजीएम अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे भर्ती कर लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन