Jamshedpur news. बिष्टुपुर : गोलचक्कर से बोर्ड हटाया, तो बिरसा सेना ने लगाया पत्थर, हंगामा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस व बिरसा सेना के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की, समर्थक बिष्टुपुर थाना में जुटे, साथियों को छुड़ाया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
बिष्टुपुर तलवार बिल्डिंग के पास बने गोलचक्कर पर शुक्रवार को बिरसा सेना द्वारा जयपाल सिंह मुंडा के लगाये गये बोर्ड के देर रात अज्ञात लोगों के हटा दिये जाने पर बिरसा सेना के समर्थकों ने शनिवार को हंगामा किया. देर शाम करीब छह बजे बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप व उसके साथियों ने गोलचक्कर पर एक बड़ा पत्थर गाड़ दिया. इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. हंगामा देख पुलिस दिनकर कच्छप और उसके साथी कार्तिक मुखी को पकड़ कर थाना ले गयी. इस दौरान पुलिस व बिरसा सेना के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुआ. दिनकर कच्छप ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया. मामला बिगड़ने पर बिरसा सेना के समर्थक बिष्टुपुर थाना में जुटने लगे. इसके बाद करीब दो घंटे बाद पुलिस ने दिनकर कच्छप और उसके साथी कार्तिक मुखी को पीआर बांड पर छोड़ दिया.पुलिस ने पिटाई कर थाना ले गयी : दिनकर कच्छप
बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने बताया कि शुक्रवार को मारंगबुरु जयपाल सिंह मुंडा के जन्मोत्सव पर बिष्टुपुर तलवार बिल्डिंग के पास बने गोलचक्कर पर हमलोगों ने उनके नाम पर गोलचक्कर का नाम रखने के लिए बोर्ड लगाया था. शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने बोर्ड लगे रहने का आश्वासन दिया था, लेकिन रात में बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया. इसकी जानकारी मिलने पर वेलोग अपराह्न करीब तीन बजे पारंपरिक हथियार के साथ गोलचक्कर पर धरना देने बैठे थे. शाम में हमलोग एक पत्थर उक्त स्थल पर लगा रहे थे. इसी बीच पुलिस ने वार्ता के लिए हमें थाना बुलाया. हमने इंकार किया, तो पुलिस प्रशासन की टीम जबरन हमें उठा कर थाना ले गयी. पिटाई भी की. इसके अलावा हमारे पारंपरिक हथियार तीर धनुष और कुदाल को जब्त कर लिया.किसी की पिटाई नहीं हुई : पुलिस
इधर पुलिस के अनुसार गोलचक्कर पर कुछ लोगों ने बोर्ड लगाया था. उस बोर्ड को रात में किसी ने हटा दिया. शनिवार को पुन: सभी गोलचक्कर पर जुटे थे. उन्हें थाना बातचीत के लिए बुलाया गया था. किसी की पिटाई नहीं हुई. सभी को छोड़ दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन