बालीजुड़ी में रक्तदान शिविर, 80 लोगों ने किया रक्तदान, विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
शिविर मे रक्तदाताओं को हेलमेट देते विधायक संजीव सरदार. | Prabhat Khabar Network
बालीजुड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया। विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
कालिकापुर : सोहदा पंचायत के बालीजुड़ी पंचायत भवन में आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सरकारी समिति लिमिटेड की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. इस शिविर मे आसपास क्षेत्र के 80 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. यहां विधायक श्री सरदार ने शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करना मानव सेवा का सबसे पुनीत कार्य है. एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है. समाज के अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान जैसे जनसेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिये. शिविर के आयोजक आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सरकारी समिति लिमिटेड की ओर से रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जहां रक्तदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. इस शिविर को सफल बनाने मे समिति के संजय मुर्मू, रघुनाथ हांसदा, सीमा बास्के, सरस्वती मुर्मू, सुमित्रा हेंब्रम, रघुनाथ मुर्मू और आकाश बांद्रा सहित ब्लडमैन राजेश मार्डी, हितेश मार्डी, रेटा मार्डी और बिशु मार्डी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में नई जिंदगी परिवार तथा RAF ग्लोबल फील्ड ऑफिस, पोटका की ओर से भी सहयोग किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए