टाटा मोटर्स में आज ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बाद खुलेगी कंपनी

Updated at : 26 Jul 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स में आज ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बाद खुलेगी कंपनी

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में प्रबंधन ने शनिवार 27 जुलाई को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. 28 जुलाई रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. प्लांट दो दिन बाद यानी 29 जुलाई को खुलेगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में प्रबंधन ने शनिवार 27 जुलाई को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. 28 जुलाई रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. प्लांट दो दिन बाद यानी 29 जुलाई को खुलेगा. शुक्रवार को इस संबंध में प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया है. 31 जुलाई 2017 के समझौता के तहत प्रबंधन ने ब्लॉक क्लोजर लिया है. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. इन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उन्हें काम पर आना होगा. ये कर्मचारी इस तरह ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे. जैसे कि यह दिन उनके लिए सामान्य कार्य दिवस हो. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा. वह दिन कर्मचारियों के अवकाश में चला जायेगा.

टाटा कमिंस में आज फ्लेक्सी ऑफ

टाटा कमिंस प्रबंधन ने शनिवार को एक दिन का फ्लेक्सी ऑफ लिया है. प्लांट में आंशिक कामकाज होगा. इस संबंध में प्लांट हेड रामफल नेहरा के आदेश से शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के तहत कंपनी प्रबंधन ने वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकता को देखते हुए शनिवार, 27 जुलाई को कंपनी को आंशिक रूप से चालू रखने का निर्णय लिया है. जो कर्मचारी शनिवार को काम नहीं करेंगे, उन्हें दो महीने के भीतर एक दिन काम करना होगा. इसके बारे में उन्हें बाद में सूचित किया जायेगा. जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है, वे निर्धारित शिफ्ट में अपनी ड्यूटी करेंगे, अन्यथा उन्हें छुट्टी लेनी होगी.

30 व 31 को ब्लॉक क्लोजर फिर होने की संभावना

टाटा मोटर्स और कमिंस प्लांट में 30 व 31 जुलाई को फिर दो दिन का ब्लॉक क्लोजर होने की संभावना है. जुलाई माह का टारगेट दोनों ही कंपनियों में पूरा हो गया है, जिसके कारण प्रबंधन ब्लॉक क्लोजर ले सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola