Jamshedpur News : देवघर मौजा में बिरसा सेना ने कांदरा मांझी को दिलाया भूमि पर कब्जा
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : बिरसा सेना ने शुक्रवार को देवघर मौजा में पीड़ित रैयत कांदरा मांझी (धनाई मुर्मू) को उनकी पैतृक भूमि पर विधिवत दखल-कब्जा दिलाया.
विज्ञापन
ग्रामसभा और मांझी परगना महाल के पूर्व में दिये गये फैसलों को कराया गया लागू
Jamshedpur News :
बिरसा सेना ने शुक्रवार को देवघर मौजा में पीड़ित रैयत कांदरा मांझी (धनाई मुर्मू) को उनकी पैतृक भूमि पर विधिवत दखल-कब्जा दिलाया. यह कार्रवाई ग्रामसभा और मांझी परगना महाल के पूर्व में दिये गये फैसलों को लागू करने के उद्देश्य से की गयी. विदित हो कि खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088 स्थित 1 एकड़ 25 डिसमिल भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस मामले में ग्रामसभा देवघर के दोनों मांझी बाबाओं और मांझी परगना महाल ने पहले ही कांदरा मुर्मू के पक्ष में निर्णय सुनाया था. इसके बावजूद रोमन मुर्मू, उनके भाई बिसू मुर्मू और उनके दबंग पुत्रों पर आरोप है कि वे भू-माफियाओं के साथ साठ-गांठ कर जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे थे. आरोप है कि रोमन मुर्मू, बिसू मुर्मू, लालू मुर्मू और सुनाराम मुर्मू द्वारा सामाजिक व्यवस्था और ग्रामसभा के आदेशों की निरंतर अवहेलना की जा रही थी. वे जबरन भूमि पर कब्जा जमाये हुए थे. न्याय न मिलता देख ग्रामीणों और बिरसा सेना ने एकजुट होकर माझी परगना महाल (आसनबनी तोरोप) के निर्णय को धरातल पर उतारा और कांदरा मुर्मू का हक बहाल कराया. इस अभियान के दौरान बिरसा सेना के केंद्रीय महासचिव दिनकर कच्छप, मूल रैयती धनाई मुर्मू, सरकार मुर्मू, रेवती मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन