भानू आनंद शतक से चूके, एल टाउन पांच विकेट से जीता
को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने अर्बन सर्विसेज को पांच विकेट से मात दी
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने अर्बन सर्विसेज को पांच विकेट से मात दी. अर्बन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.1 ओवर में दस विकेट पर 167 रन बनाये. आदित्य राज ने 49 और अनुभव सिंह ने 36 रनों की पारी खेली. एल टाउन के कुमार सुवर्ण व आदित्य सिंह ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में एल टाउन की टीम 22.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया. भानू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों की पारी खेली. रवि शर्मा ने 28 रन बनाये. अर्बन के राजवीर सिंह ने तीन विकेट लिये. भानू आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए