बाबूलाल की टीम ने जेएफसी रिजर्व को बराबरी पर रोका

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग एक बेहद रोमांचक मैच में जेएफसी रिजर्व टीम को 2-2 गोल की बराबरी पर रोक दिया

विज्ञापन

जमशेदपुर. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग एक बेहद रोमांचक मैच में जेएफसी रिजर्व टीम को 2-2 गोल की बराबरी पर रोक दिया. जेएफसी रिजर्व टीम ने मैच के 14वें मिनट में अमजार्ड खान की गोल की मदद से बढ़त हासिल की. 45वें मिनट में फिरदौस अहमद ने बेहतरीन गोल करते हुए बाबूलाल की टीम को 1-1 गोल की बाराबरी दिला दी. दूसरे हाफ में दोनों टीमों के काफी टशन देखने को मिला. 72वें मिनट में सी लालहरियपुइया ने एक बेहतरीन गोल करके जेएफसी रिजर्व को मुकाबले में 2-1 की बढ़त दिलायी. बालूलाल के सूरज ने 84वें मिनट में लेफ्ट साइड से मिले पास को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-2 गोल की बराबरी दिला दी. इधर, गोपाल मैदान में जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब और सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब के बीच खेला गया सुपर डिवीजन लीग का मैच बिना किसी गोल के समाप्त हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola