प्रीमियर डिवीजन में बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच

विज्ञापन

जमशेदपुर. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की टीम ने सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल फाउंडेशन को 4-1 से हराया. बाबूलाल सोरेन फुटबॉल एकेडमी की ओर से मक्कू हांसदा (59वें), राजू हांसदा (62वें), गुमान सिंह (73ववें) और इंद्रजीत उरांव (88वें) ने एक-एक गोल किया. पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन के लिए एक मात्र गोल बलराम पातर ने मैच के 55वें मिनट में किया. गुरुवार को टेल्को में टाटा मोटर्स का सामना दलमा टाईगर से दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा. सुपर लीग में जंगल टाईगर की टीम जीती गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में जंगल टाईगर फुटबॉल क्लब ने न्यू ब्वॉयज क्लब को 2-0 से शिकस्त दी. जंगल टाईगर के लिए मंजेश मार्डी (7वें) और प्रधान हांसदा ने एक-एक गोल किया. मंगलवार को गोपाल मैदान में ग्राम विकास केंद्र और आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच होगा

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola