भुइयांडीह : पूर्व विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, गंभीर, रिम्स रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
युवक पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
जमशेदपुर.
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह बस स्टैंड के पीछे पूर्व विवाद में शुक्रवार को छायानगर निवासी करण भुइयां पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. करण को घायलावस्था में परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उसे रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया. उसके पेट और छाती पर चाकू से कई वार किये गये हैं. परिजनों के अनुसार करण बेंगलुरु में पाइप फिटिंग का काम करता है. कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी में घर आया है. शुक्रवार को दोपहर में घर से बाहर निकला था. इसी बीच सूचना मिली कि साहिल भुइयां ने करण पर चाकू से हमला कर दिया है.परिजनों के अनुसार साहिल कई मामलों में जेल जा चुका है. वह एक माह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया है. कुछ दिनों पूर्व करण और साहिल के बीच विवाद हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन