असेका के प्रांतीय महाधिवेशन 11 व 12 अक्तूबर को, तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाटशिला में 11 और 12 अक्टूबर को असेका का दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन आयोजित होगा। इसमें संताली भाषा, लिपि और संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन

घाटशिला: असेका के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को पावड़ा के हेंब्रम बाखुल में बैठक की गयी. बैठक में 11 एवं 12 अक्तूबर को घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी परगना महाल में होने वाले महाधिवेशन की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया. बताया गया कि कार्यक्रम में झारखंड समेत ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार व असम से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे. महाधिवेशन में संताली भाषा, ओलचिकी लिपि, शिक्षा व संस्कृति के संरक्षण और विकास पर मंथन किया जायेगा. बैठक में संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मांडी, सचिव शंकर सोरेन, मेघराय टुडू, कन्हाई लाल हेंब्रम, सालखू मुर्मू, कृष्ण चंद्र हेंब्रम, अंजलि किस्कु, कपूरमनी हांसदा, राखी बास्के, सरस्वती हांसदा, मृदुला बास्के, पूर्णिमा हांसदा, सोनाली मुर्मू, जयंती हेंब्रम, सावना हांसदा, चरण हेंब्रम, पीताम्बर बेसरा, रामजीत सोरेन, बिष्णु मुर्मू, बोडो राम सोरेन, धोना राम टुडू, बुढ़ान मुर्मू आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola