Amit memo t20 : जीत के साथ साई करुणा क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में
साई करुणा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है.
जमशेदपुर. साई करुणा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. मंगलवार को कदमा लिंक रोड स्थित एलआईसी मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में साई करुणा एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर को 6 विकेट से मात दी. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए. जवाब में साई करुणा एकेडमी ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. 94 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले मनीष नायक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें रंजीत चटर्जी ने पुरस्कृत किया. बुधवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल में राइजिंग स्टार का सामना झारखंड क्रिकेट एकेडमी (जेसीए) से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










