अकांशदीप की घातक गेंदबाजी, गुलमोहर की टीम 101 रनों से जीती

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में गुलमोहर हाई स्कूल की टीम ने विग इंग्लिश स्कूल को 101 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में गुलमोहर हाई स्कूल की टीम ने विग इंग्लिश स्कूल को 101 रन से हराया. गुलमोहर की जीत के हीरो अकांशदीप (4 विकेट) रहे. गुलमोहर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाये. अंकित सिंह ने 59 रनों की पारी खेली. विग स्कूल के प्रियांंशु को दो विकेट मिला. जवाब में विग इंग्लिश स्कूल की टीम 14 ओवर में 78 रन पर सिमट गयी. हर्ष राज ने 21 रनों की पारी खेली. गुलमोहर के अकांशदीप ने तीन ओवर में दस रन देकर 4, आयुष साहू ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola