आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब ने जेबीसी को 3-1 से दी मात

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब (जेबीसी) को 3-1 से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब (जेबीसी) को 3-1 से हराया. मैच के 33वें मिनट में जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब की टीम ने दुर्गा मार्डी के गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल की. इसके बाद आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने वापसी करते हुए 36वें मिनट में जितेंद्र मुर्मू के गोल की बदौलत मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली. हाफ टाइम से ठीक दो मिनट पहले जयराम हांसदा ने शानदार गोल करते हुए आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब को मुकाबले में 2-1 की बढ़त दिला दी. 88वें मिनट में जयराम ने अपना दूसरा गोल करते हुए आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब को मैच में 3-1 की अजेय बढ़त दिला दीी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola