हावड़ा में जिंदल कंपनी में काम के दौरान बागुनहातु के अमर की मौत

Updated at : 11 Sep 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा में जिंदल कंपनी में काम के दौरान बागुनहातु के अमर की मौत

जिंदल कंपनी में हादसा में बागुनहातु के युवक की मौत

विज्ञापन

भाजमो जिला उपाध्यक्ष पुतुल सिंह का बेटा है अमर, 27 अगस्त को जन्मदिन मनाने के बाद लौटा था कंपनी

जिंदल कंपनी में टेक्निशियन के पद पर था कार्यरत, मुआवजा को लेकर देर रात प्रबंधन से हुई वार्ता

फोटो है

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सिदगोड़ा बागुनहातु रोड नंबर-एक निवासी अमर सिंह (28 वर्ष) का मंगलवार की रात हावड़ा के अंडोल पोदहर स्थित जिंदल कंपनी में एक हादसे में मौत हो गयी. अमर सिंह जिंदल कंपनी में टेक्निशियन के पद पर स्थायी कर्मचारी था. हादसा के बाद कंपनी के कर्मचारी उसे स्थानीय इंदू नर्सिंग होम ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना मंगलवार की रात करीब 8.15 बजे की है. मृतक अमर सिंह भारतीय जनतंत्र मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पुतुल सिंह का बेटा है. हादसा की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन व आसपास के लोग बुधवार को नर्सिंग होम पहुंचे.

टेक्निशियन से मशीन ऑपरेट कराने का आरोप

मृतक के पड़ोसी व रिश्तेदार सुजीत मजूमदार ने बताया कि अमर सिंह जिंदल कंपनी में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था. लेकिन कंपनी के अधिकारी द्वारा मंगलवार की रात उसे मशीन ऑपरेट करने का काम दिया गया था. अमर बी शिफ्ट ड्यूटी में था. इसी क्रम में एक क्वाइल टूट कर अमर सिंह पर जा गिरा. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कंपनी प्रबंधन द्वारा अमर सिंह को अस्पताल ले जाने के बदले नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. बुधवार को नर्सिंग होम पहुंचने पर परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर कंपनी के अंदर काम के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया.

80 लाख मुआवजा मांग रहे परिजन

सुजीत मजूमदार के अनुसार कंपनी की ओर से अमर सिंह का 30 लाख रुपये का इंश्योरेंस किया गया था. परिवार वाले 80 लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे हैं. सुजीत मजुमदार के अनुसार अमर ही परिवार की जिम्मेवारी को संभालता था. उसकी शादी की भी बात चल रही थी. गत 27 अगस्त को अमर का जन्मदिन था. जन्मदिन मनाने के लिए वह बागुनहातु आया था. जिसके बाद वापस कंपनी लौटा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola