जमशेदपुर: जमशेदपुर ब्लॉक का विभाजन बहुत जल्द किया जायेगा. सरकारी पॉलिसी के अनुरूप नये प्रखंड का सृजन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा. हालांकि फिलहाल नये ब्लॉक का नाम तय नहीं किया गया है. यह बात मंगलवार को लगे जनता दरबार में सामने आयी. जमशेदपुर ब्लॉक में कुल 55 पंचायत […]
जमशेदपुर: जमशेदपुर ब्लॉक का विभाजन बहुत जल्द किया जायेगा. सरकारी पॉलिसी के अनुरूप नये प्रखंड का सृजन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा. हालांकि फिलहाल नये ब्लॉक का नाम तय नहीं किया गया है. यह बात मंगलवार को लगे जनता दरबार में सामने आयी.
जमशेदपुर ब्लॉक में कुल 55 पंचायत है. बताया जाता है कि जमशेदपुर ब्लॉक झारखंड-बिहार का सबसे बड़े ब्लॉक में से एक है.
वहीं क्षेत्रफल और पंचायतों की संख्या की बात करें, तो कुछ जिलों से जमशेदपुर ब्लॉक बड़ा है. 56980.57 एकड़ में फैले जमशेदपुर ब्लॉक का क्षेत्रफल के कारण सरकारी योजना का लाभ सुदूर इलाके में रहने वाले आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है. सरकारी योजनाएं ससमय पहुंचानी एक चुनौती है.यह दिक्कत लंबे समय से होने के कारण सरकार के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन जमशेदपुर प्रखंड का विभाजन के लिए कदम उठाने का विचार कर रही है.
ब्लॉक एक नजर में
जमशेदपुर ब्लॉक (गोलमुरी सह जुगसलाई): 56980.57 एकड़ जमीन.
पंचायतों की संख्या : 55.
गांवों की संख्या : 124.
आबादी 2011 जनगणना के मुताबिक :10,73,632.
महत्वपूर्ण मिनरल्स : यूरेनियम, कॉपर
वन क्षेत्र : 15719.82 एकड़
कृषि योग्य भूमि : 379.84 एकड़
भाषा : हिंदी, बांग्ला,ओड़िया, संताली मुख्य रूप से.
नदी : सुवर्णरेखा, खरकई
‘‘ जमशेदपुर ब्लॉक का जल्द विभाजन किया जायेगा. इसमें नया अंचल, हलका आदि बनाये जायेंगे. यह सच है कि जमशेदपुर ब्लॉक 55 पंचायतों में सरकार की योजना का लाभ जन तक पहुंचाने, सरकारी योजना के कार्यान्वयन में व्यावहारिक दिक्कत है.
– अमिताभ कौशल, डीसी पूर्वी सिंहभूम.