कला में 300 और नृत्य में 100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
परीक्षा देते विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
बहरागोड़ा के मॉडर्न आर्ट एकेडमी में वार्षिक कला और नृत्य परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मॉडर्न आर्ट एकेडमी में रविवार को कला एवं नृत्य की वार्षिक परीक्षा आयोजित हुई. संस्थापक विनय कृष्ण दास तथा बंगीय संगीत परिषद, पश्चिम बंगाल के सहयोग से परीक्षा संपन्न हुई. कला विषय में करीब 300 और नृत्य में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया. वर्ष 2002 से आयोजित यह परीक्षा क्षेत्र के विद्यार्थियों को कला और नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है. बंगीय संगीत परिषद के प्रभारी शिक्षक चिन्मय दास, चित्तरंजन दास और नृत्य शिक्षक शुभंकर पिल्ले के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ. मौके पर शिक्षक भूपति पैड़ा, राजकिशोर, शेफाली, सम्पूर्णा, अनिमेष, चंद्रशेखर समेत अभिभावक मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए