21 वर्षीय युवक के पेट से निकाला गया एक किलो का ट्यूमर, कैंसर के लक्ष्ण

Updated:
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 21 वर्षीय युवक के पेट से करीब 1 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है. यह ट्यूमर जन्मजात अंडकोष की समस्या की अनदेखी के कारण बना, जिसमें कैंसर के लक्षण पाए गए हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर सरायकेला-खरसावां निवासी 21 वर्षीय युवक के पेट से करीब एक किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाला है. जांच में इस ट्यूमर में कैंसर के लक्षण पाये गये. युवक जन्म से ही अनडिसेंडेड टेस्टिस (अंडकोष का थैली में न उतरना) की समस्या से पीड़ित था. जन्म के समय उसके दाहिने अंडकोष की थैली खाली थी, लेकिन परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. करीब 20 वर्षों तक इस समस्या को नजरअंदाज किया गया. लगभग चार वर्ष पहले युवक को पेट दर्द और अंदर भारी गोला महसूस होने लगा.

विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व परिजनों ने पहुंचाया था अस्पताल

परेशानी बढ़ने पर दो सप्ताह पूर्व परिजन उसे एमजीएम अस्पताल लाये. जांच में पता चला कि जन्मजात खराबी के कारण पेट के अंदर फंसा अंडकोष समय के साथ एक विशाल ट्यूमर का रूप ले चुका था. सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एचआर खान के नेतृत्व में डॉ. एसपी गुप्ता की यूनिट और अन्य डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन कर मरीज की जान बतायी.

अंडकोष थैली में न दिखे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखायें : डॉ. गुप्ता

डॉ. एसपी गुप्ता ने अभिभावकों को सतर्क करते हुए कहा कि जन्म के समय यह जरूर जांचें कि बच्चे के दोनों अंडकोष अंडकोष की थैली में हैं या नहीं, अगर अंडकोष नीचे नहीं उतरा है, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. लंबे समय तक पेट में रहने पर यह कैंसर युक्त ट्यूमर बन सकता है. समय पर पहचान और सर्जरी से गंभीर खतरे से बचा जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola