ePaper

झारखंड स्टेट क्रॉस कंट्री में 200 खिलाड़ी हुए शामिल

Updated at : 31 Dec 2024 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड स्टेट क्रॉस कंट्री में 200 खिलाड़ी हुए शामिल

jamshedpur sports news athletics. पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम, करनडीह में 16वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम, करनडीह में 16वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इस चैंपियनशिप में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन किया जायेगा. जो, नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगी. दौड़ा का आगाज अंतरराष्ट्रीय एथलीट महावीर राम लोहरा, सिकंदर महतो (झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष), दिनेश सोरेन ने फ्लैग ऑफ करके किया. मौके पर भरत सरदार, रंजीत कुमार सिंह, सूचिंदर सिंह, दिनेश सोरेन, वी अरुण कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में रवींद्रनाथ मुर्मू ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. विभिन्न वर्गों के पहले तीन विजेता क्रमश: पुरुषों की 10 किमी: अर्जून टूडू, एस प्रताप राव, नारा हेस्सा. महिलाओं की 10 किमी : बी माइ तिरिया, चाइना गोप, सावित्री गुइया. अंडर-20 बालक वर्ग: प्रह्लाद उरांव, विमल कुमार, सन्नी. अंडर-20 बालिका वर्ग: काजल कुमारी, रुबी कुमारी, सुमन महतो. अंडर-18 बालक वर्ग: दीपक कुमार महतो, संजीव, अनूप उरांव. अंडर-18 बालिका वर्ग: एनी टोप्पो, मोनिका कुमारी, जैक्लिन खेस, अंडर-16 बालक वर्ग : संतोष कुमार, सुमित मंडल, पप्पू कुमार. अंडर-16 बालिका वर्ग: किरण कुमारी, पूजा महतो, आरती कुमारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola