हेलमेट जांच के नाम पर अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं

Updated:
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर नियमों में होगा संशोधन परिवहन निगम को पुनर्जीवित करने व बेहतर ट्रैफिक सिस्टम बनाने को लेकर 10 को उच्चस्तरीय बैठक गांव को शहरों से जोड़ने के लिए बनें ट्रैफिक रूट, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध लोगों से लिये जायेंगे सुझाव जमशेदपुर : परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेलमेट जांच के नाम पर अवैध […]

विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर नियमों में होगा संशोधन

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवहन निगम को पुनर्जीवित करने व बेहतर ट्रैफिक सिस्टम बनाने को लेकर 10 को उच्चस्तरीय बैठक

गांव को शहरों से जोड़ने के लिए बनें ट्रैफिक रूट, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध लोगों से लिये जायेंगे सुझाव

जमशेदपुर : परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेलमेट जांच के नाम पर अवैध वसूली सहन नहीं की जायेगी. यदि इसमें नियम आड़े आयेगा तो उसमें संशोधन पर विचार किया जायेगा. मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची से जमशेदपुर पहुंचे मंत्री परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि पथ परिवहन निगम को पुर्नजीवित करने, गांव से शहर को जोड़ने वाली बस सेवा, राज्य के ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने को लेकर 10 फरवरी को रांची में उच्चस्तरीय बैठक बुलायी गयी है. इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध व गणमान्य लोगों की सलाह ली जायेगी ताकि ट्रैफिक सिस्टम का पूरा फायदा आम जनता को मिल सके.

इससे पूर्व परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन का बुधवार देर शाम सर्किट हाउस पहुंचने पर घाटशिला विधायक सह जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, झामुमो केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, राजू गिरी, हिदायत खान, प्रमोद लाल, बाबर खान, महावीर मुर्मू, अभिषेक सिंह राजपूत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola