डीसी व एडीएम को नोटिस

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सुनील सिंह व जीतू पटेल बनाम झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने उपायुक्त और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) को नोटिस जारी किया है. दोनों पदाधिकारियों को एक हफ्ते में इस मामले की जांच रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है. इसके आलोक में जिले में इस मामले की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सुनील सिंह व जीतू पटेल बनाम झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने उपायुक्त और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) को नोटिस जारी किया है. दोनों पदाधिकारियों को एक हफ्ते में इस मामले की जांच रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है. इसके आलोक में जिले में इस मामले की जांच रिपोर्ट की खोज शुरू हो गयी है. इस मामले में जीतू पटेल ने अलग से अपना पक्ष हाइकोर्ट में रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाइकोर्ट में गत पांच साल से चल रहे मुकदमे में गत 20 जनवरी को प्राथमिकता के आधार पर सुने जाने के लिए आइए दाखिल करने को कहा है. दरअसल जेएससीए के सर्वेसर्वा रहे अमिताभ चौधरी के नेतृत्व वाली कमेटी ने बहुत से सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी थी. उसी के बाद विवाद शुरू हुआ था.

याचिकाकर्ताओं ने गलत प्रक्रिया अपनाने और वित्तीय अनियिमतता बरतने का आरोप लगाते हुए हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसका केस नंबर डब्ल्यूपीसी 2108-2015 में दायर हुआ था. तब इस मामले में जिला प्रशासन को जांच का आदेश दिया गया था. तत्कालीन उपायुक्त ने उस वक्त के एडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम बना दी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola