पीएम के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे शहर के पांच होनहार
जमशेदपुर : नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा ‘ में शहर के पांच होनहार भी हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोेधित करेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री से सवाल करने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम […]
जमशेदपुर : नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा ‘ में शहर के पांच होनहार भी हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोेधित करेंगे.
आपके शहर में
कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री से सवाल करने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम के लिए देशभर से 22 हजार छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. इसमें झारखंड के 18 विद्यार्थी शामिल हैं. जिसमें पूर्वी सिंहभूम की चार छात्रा व एक छात्र भी शामिल हैं. सभी चयनित छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग के सहयोग से नयी दिल्ली भेजा जायेगा. सभी विद्यार्थियों को प्रश्न तैयार करने को कहा गया है. इन प्रश्नों को पहले पीएमओ भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए