नो पार्किंग में खड़े वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

आदित्यपुर : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार से कार्रवाई शुरू कर दी गयी. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग (स्टेट हाइवे) पर खड़े कुल दस बड़े वाहन क्रेन की मदद से उठाये गये. इनमें से छह वाहनों को जुर्माना वसूली के बाद छोड़ा गया, जबकि दो दर्जन से अधिक वाहनों को उनके […]

विज्ञापन

आदित्यपुर : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार से कार्रवाई शुरू कर दी गयी. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग (स्टेट हाइवे) पर खड़े कुल दस बड़े वाहन क्रेन की मदद से उठाये गये. इनमें से छह वाहनों को जुर्माना वसूली के बाद छोड़ा गया, जबकि दो दर्जन से अधिक वाहनों को उनके चालकों ने पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही हटा लिया. पुलिस की उक्त कार्रवाई गम्हरिया थाना के पास से शुरू की गयी. इसके बाद पेप्सी कंपनी के पास वाहनों को उठाया जाने लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
आकाशवाणी के पास से भी एक वाहन को चेतावनी दी गयी और एक से जुर्माना वसूला गया है. नो पार्किंग में पहली बार पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाया जा रहा है. यातायात थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हाइवे पर वाहनों को खड़ा नहीं करना है. इस मार्ग पर अपेक्षित सुधार होने तक अभियान जारी रहेगा.
पुलिस की चार टीम गठित : मुख्य मार्ग के मेन लेन व सर्विस लेन पर वाहनों की पार्किंग की जांच करने के लिए यातायात पुलिस की चार टीम बनायी गयी है. जो खरकई पुल से अपना जांच शुरू करेगी. टीम यह देखेगी कि हाइवे पर किसी वाहन को खड़ा कर छोड़ तो नहीं दिया गया है. पुलिस की कार्रवाई से कुछ सुधार की झलक दिखने लगी है. ईमली चौक व एस टाइप चौक के पास मेन रोड पर बड़े वाहनों की पार्किंग नहीं हो रही है.
संगठनों की कार्रवाई की सराहना
यातायात पुलिस द्वारा शुरू की गयी कार्रवाई की विभिन्न संगठनों सराहना की है. जन कल्याण मोर्चा व आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि सड़क निर्माण करने वाली कंपनी जेएआरडीसीएल का सरकार के साथ हुए समझौता का पालन नहीं हो रहा है. जिसके कारण भी दुर्घटनाएं हो रही है. वहीं दूसरी ओर एकता विकास मंच के अध्यक्ष एके मिश्रा ने भी पुलिस कर्रवाई की सराहना की और इस पर नजर बनाये रखने की बात कही.
नो पार्किंग जोन में पहली बार पकड़ाये वाहन से 500 रुपये लिये जायेंग. दूसरी बार पकड़े जाने पर 1500 रुपया फाइन लगेगा.
अशोक कुमार, प्रभारी यातायात
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola