ePaper

कनाडा से 43 घंटे का सफर कर मतदान करने शहर पहुंचे शेषनाथ

Updated at : 08 Dec 2019 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
कनाडा से 43  घंटे का सफर कर मतदान करने शहर पहुंचे शेषनाथ

जमशेदपुर : बिरसानगर साधुडेरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शेषनाथ यादव 43 घंटे का सफर तय कर कनाडा से मतदान करने शहर पहुंचे. इन्होंने फ्लाइट से 36 घंटे और रेल मार्ग से करीब साढ़े सात घंटे का सफर तय किया. शनिवार की सुबह करीब तीन बजे शहर पहुंचे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर साधुडेरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शेषनाथ यादव 43 घंटे का सफर तय कर कनाडा से मतदान करने शहर पहुंचे. इन्होंने फ्लाइट से 36 घंटे और रेल मार्ग से करीब साढ़े सात घंटे का सफर तय किया. शनिवार की सुबह करीब तीन बजे शहर पहुंचे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाना उन्हें कर्तव्य परायणता का बोध कराता है.

उंगली पर स्याही का निशान गौरवांवित करता है. शेषनाथ यादव ने टेल्को के चिन्मया विद्यालय में बनें मतदान केंद्र में अपना वोट डाला. उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में कनाडा के टोरंटो में एक कंपनी में पदस्थापित हैं. चिन्मया विद्यालय के सेवानिवृत्त खेल शिक्षक बीपी यादव के सुपुत्र शेषनाथ के छोटे भाई बॉलीवुड के उदीयमान पार्श्व गायक अरुण देव यादव हैं.

वह भी मतदान के लिए शनिवार की सुबह मुंबई से जमशेदपुर पहुंचे. अरुण ने मतदान केंद्र पर बने मॉडल बूथ और सेल्फी कॉर्नर के आइडिया को सराहा. कहा कि युवाओं में जागरूकता लाने का यह कारगर और सशक्त माध्यम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola