विधायक का सफरनामा : पांच दल बदला, तीन के सिंबल पर जीते राजकिशोर
Updated at : 16 Nov 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो झारखंड की राजनीतिक जगत के जाने-माने चेहरा हैं. उन्होंने अपना राजनीतिक सफर झामुमो से वर्ष 1992 में शुरू किया. गिरिडीह लोकसभा सीट से हुए उप चुनाव में जीत हासिल की. बाद में झामुमो (मार्डी गुट) में चले गये. इसके बाद उन्होंने समता पार्टी (अब जदयू) का दामन थामा. लेकिन, यहां […]
विज्ञापन
टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो झारखंड की राजनीतिक जगत के जाने-माने चेहरा हैं. उन्होंने अपना राजनीतिक सफर झामुमो से वर्ष 1992 में शुरू किया. गिरिडीह लोकसभा सीट से हुए उप चुनाव में जीत हासिल की. बाद में झामुमो (मार्डी गुट) में चले गये. इसके बाद उन्होंने समता पार्टी (अब जदयू) का दामन थामा. लेकिन, यहां कुछ खास नहीं कर पाये. 2005 के चुनाव के पहले भाजपा का दामन थाम लिया.
सिंदरी से चुनाव जीतने में सफल रहे. एक दशक तक भाजपा में रहे. 2014 के चुनाव के ठीक पहले भाजपा छोड़, आजसू पार्टी का दामन थाम लिया. टुंडी से चुनाव जीत कर दूसरी बार विधानसभा पहुंच गये. श्री महतो को राजनीति अपने पिता बिनोद बिहारी महतो से विरासत में मिली. 27 वर्ष के राजनीतिक जीवन में उन्होंने भले ही कई बार दल बदला. लेकिन राजनीति के क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आने दी.
कब, किस पार्टी में रहें
1992 झामुमो
1996 झामुमो (मार्डी)
2000 समता पार्टी
2005 भाजपा
2014 आजसू पार्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




