जमशेदपुर/रांची : टॉप बिजनेस प्लान बनायें, मिलेगा 45 हजार रुपये और सिंगापुर का टिकट
Updated at : 08 Nov 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर/रांची : एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव इ कैफे-2019 का आयोजन नौ और दस नवंबर को होगा. यह जानकारी एक्सएलआरआइ में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव इ कैफे के सदस्य दिशेद एम ने दी. उन्होंने बताया कि स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन एक्सएलआरआइ, इंटरप्रेन्योर कैफे, इ सेल व एक्सीड के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है. इसका […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/रांची : एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव इ कैफे-2019 का आयोजन नौ और दस नवंबर को होगा. यह जानकारी एक्सएलआरआइ में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव इ कैफे के सदस्य दिशेद एम ने दी.
उन्होंने बताया कि स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन एक्सएलआरआइ, इंटरप्रेन्योर कैफे, इ सेल व एक्सीड के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है. इसका मकसद युवा उद्यमियों को औद्योगिक परिवेश की जानकारी उपलब्ध कराना एवं उद्यमिता का विकास करना है. इसमें उद्यम के लिए अवसर और चुनौतियों संबंधी जानकारी साझा की जायेगी.
टॉप बिजनेस आइडिया दीजिए मिलेगा अवार्ड : स्टार्टअप कॉन्क्लेव के शुरू होने के पूर्व ही आयोजन समिति की अोर से देश के विभिन्न बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों के बीच अॉनलाइन आइडिया समिट हुआ था. जिसमें कई बिजनेस स्कूलों ने हिस्सा लिया. लेकिन अंतिम रूप से आइआइएम रांची समेत कुल छह टीमों का चयन किया गया है.
उक्त सभी बिजनेस स्कूल की टीम नौ नवंबर को एक्सएलआरआइ परिसर में अपने-अपने बिजनेस आइडिया को किस प्रकार धरातल पर उतार कर उसका सफलता पूर्वक एक्जीक्यूशन किया जा सकता है, इससे संबंधित आइडिया पेश करेंगे. उनके आइडिया को जांचने के लिए एक्सएलआरआइ के दो प्रोफेसर जज के रूप में उपस्थित रहेंगे. विजेता को 45,000 रुपये के साथ ही सिंगापुर का राउंड ट्रिप दिया जायेगा. उप विजेता को नकद 25,000 की राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




