गुड्डू पांडेय, राकेश दूबे समेत पांच तड़ीपार 15 को लगानी होगी प्रत्येक दिन हाजिरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिला पुलिस की अनुशंसा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने मानगो के गुड्डू पांडेय, सोनारी के राकेश दूबे समेत पांच अपराधियों को छह माह के लिए तड़ीपार (जिला बदर) करने की मंजूरी प्रदान कर दी है. साथ ही 15 लोगों को रोजाना सिटी एसपी कार्यालय में हाजिरी लगाने का आदेश […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जिला पुलिस की अनुशंसा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने मानगो के गुड्डू पांडेय, सोनारी के राकेश दूबे समेत पांच अपराधियों को छह माह के लिए तड़ीपार (जिला बदर) करने की मंजूरी प्रदान कर दी है. साथ ही 15 लोगों को रोजाना सिटी एसपी कार्यालय में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है.
यह कार्रवाई क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत की गयी है. तड़ीपार होने वाले पांच अपराधियों को आठ नवंबर से छह माह आठ मई 2020 तक जिला से बाहर रहने का आदेश दिया गया अौर 17 नवंबर तक 25 हजार रुपये का बांड भरने का निर्देश दिया गया है.
आदेश का पालन नहीं करने वालों पर सीसीए की धारा 7(2) (बी) के तहत कार्रवाई की जायेगी. दूसरी अोर 15 अपराधियों को 11 नवंबर से तीन माह नौ फरवरी तक रोजाना सिटी एसपी के कार्यालय में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है अौर आदेश का अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.
जिन्हें तड़ीपार किया गया
मोनू उर्फ सुमित चौधरी, उड़िया बस्ती मनीफीट
राकेश दूबे, आदर्श नगर सोनारी
गुड्डू पांडेय, संजय पथ डिमना रोड मानगो
मिर्जा सोरेन, जियाशोल श्याम सुंदरपुर
मो. वारिस उर्फ सरफराज, पुरुलिया रोड मानगो
जिन्हें रोजाना हाजिरी लगानी होगी
आदर्श कुमार उर्फ आदर्श बच्चा, गुरुद्वारा रोड बिष्टुपुर
राहुल गोप उर्फ बल्ले, गौड़ बस्ती सीतारामडेरा
योगेंद्र कुमार उर्फ डॉन, नामदा बस्ती गोलमुरी
नितेश कुमार तिवारी, एन रोड बिष्टुपुर
भोला नाथ करुवा, मेडिकल बस्ती धातकीडीह
निसार उर्फ नीतू, साउथ पार्क बिष्टुपुर
पंकज कुमार सिंह, भुइयांडीह सीतारामडेरा
राकेश मुखी, हरिजन बस्ती बिष्टुपुर
रवि सिंह उर्फ दलवीर सिंह, आजाद बस्ती मनीफीट
सलमान खान, सीतारामडेरा
कालिया राव, देव नगर सीतारामडेरा
विक्की उर्फ सैय्यद निजामुद्दीन, टीआर टाइप बिष्टुपुर
कलीमुद्दीन, धातकीडीह बिष्टुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




