19 साल बाद भी झारखंड में 80 फीसदी बाहरियाें काे ही फायदा : सूरज मंडल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 3:10 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड आंदाेलनकारी, पूर्व सांसद व भाजपा नेता सूरज मंडल ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद भी यहां के मूलवासी-आदिवासियाें काे इसका लाभ नहीं मिला. आज भी 80 प्रतिशत से अधिक बाहरियाें को इसका लाभ मिल रहा है. 20 प्रतिशत में भी मूलवासी-आदिवासियाें काे आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड आंदाेलनकारी, पूर्व सांसद व भाजपा नेता सूरज मंडल ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद भी यहां के मूलवासी-आदिवासियाें काे इसका लाभ नहीं मिला. आज भी 80 प्रतिशत से अधिक बाहरियाें को इसका लाभ मिल रहा है.
20 प्रतिशत में भी मूलवासी-आदिवासियाें काे आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जाे लाेग अलग राज्य के लिए लड़े, जिनकी बदाैलत राज्य बना उन आंदालेनकारियाें न पेंशन मिली न ही सम्मान, वे भी उसी में शामिल हैं. जमशेदपुर पहुंचने पर मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकाराें से बातचीत में श्री मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू साेरेन के कार्यकाल में आंदाेलनकारियों काे सम्मान नहीं मिला.
उनका पुत्र मुख्यमंत्री बना, उसने भी सम्मान नहीं दिया. पूछने पर कहा कि दाेबारा बनेंगे, ताे सम्मान देंगे. उनका फिर से मुख्यमंत्री बनना अब संभव नहीं है. सूरज मंडल ने कहा कि वे ये बातें भाजपा के खिलाफ नहीं कर रहे, बल्कि वे चाहते हैं कि झारखंडियाें काे सम्मान मिलना चाहिए.
भाजपा नेतृत्व काे इस पर ध्यान देना चाहिए, झारखंड का गठन आर्थिक, राजनीतिक आैर सामाजिक आधार पर किया गया था. नेतृत्व काे देखना चाहिए कि क्या उन पर अमल हाे रहा है. लाेकसभा में भाजपा ने 12 सीटाें पर चुनाव जीता. उसमें सात लाेग झारखंड के मूलवासी नहीं हैं. यह झारखंड के लाेगाें का शाेषण हुआ माना जायेगा. विधान सभा में एेसी गलती नहीं हाे, वे इसके प्रति आगाह कर रहे हैं.
एक सवाल के जवाब में सूरज मंडल ने कहा कि वे राजनीति में साधु-संत बनने नहीं आये हैं, पार्टी जहां से टिकट देगी, चुनाव लड़ेंगे. उन्हाेंने कहा कि भाजपा के नेता रहे यशवंत सिन्हा ने शिबू-हेमंत के साथ मिलीभगत कर उन्हें झामुमाे से बाहर कराया. यशवंत सिन्हा काे पता था कि शिबू-सूरज की जाेड़ी झारखंड में काफी मजबूत है. इस मामले में परदे के पीछे बड़ी डील हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










