बागबेड़ा में मारपीट, आर्मी जवान पर छेड़खानी का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हाे गयी. घटना में 65 वर्षीय शंकर लाल शर्मा घायल हो गये. उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमजीएम रेफर कर दिया गया है. घायल शंकर लाल शर्मा के पुत्र विजय कुमार के अनुसार पड़ोसी राहुल कुमार वर्मा […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हाे गयी. घटना में 65 वर्षीय शंकर लाल शर्मा घायल हो गये. उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमजीएम रेफर कर दिया गया है. घायल शंकर लाल शर्मा के पुत्र विजय कुमार के अनुसार पड़ोसी राहुल कुमार वर्मा आर्मी का जवान है. वह अक्सर बहन से छेड़खानी करता है. बुधवार की सुबह भी उसने छेड़खानी की.
आपके शहर में
विज्ञापन
विरोध करने पर राहुल और उनके पिता रवींद्र वर्मा ने लाठी-डंडे से हमला कर पिता को घायल कर दिया. उनलोगों ने पहले भी मारपीट की थी लेकिन बाद में समझौता हो गया. बुधवार की सुबह बहन घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी. इसी दौरान राहुल ने छेड़खानी की. इसे लेकर बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन