जेल में बंद खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद के जमशेदपुर आवास पर एसीबी का छापा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित, जेल में बंद खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद के जमशेदपुर आवास पर रांची पुलिस और एसीबी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को छापामारी की. एसीबी को निरंजन प्रसाद के घर पर करोड़ों की संपत्ति होने का अनुमान है. बताया जाता है की निरंजन प्रसाद को 50 लाख रुपये के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित, जेल में बंद खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद के जमशेदपुर आवास पर रांची पुलिस और एसीबी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को छापामारी की. एसीबी को निरंजन प्रसाद के घर पर करोड़ों की संपत्ति होने का अनुमान है. बताया जाता है की निरंजन प्रसाद को 50 लाख रुपये के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान पकड़ा गया था. निरंजन पूर्वी सिंहभूम जिला में खनन निरीक्षक रह चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : जेनेटिक रोगों से निजात दिलायेगी जांच और जागरूकता, रांची में बोले अर्जुन मुंडा

बताया जाता है कि निरंजन प्रसाद गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित मकान में रहते थे. उनका परिवार भी वहीं रहता है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है और उसी संदर्भ में पुलिस और एसीबी की टीम ने गुरुवार को छापामारी की. निलंबित खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद को मार्च, 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान 50 लाख रुपये नगद के साथ रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर से गिरफ्तार किया गया था. एक नैनो कार भी जब्त की गयी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola