जमशेदपुर : टीडब्ल्यूयू मेंबर के बेटे की सड़क हादसे में कनाडा में मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
टाटा वर्कर्स यूनियन के मेंबर संजय पांडेय टाटा स्टील के एलडी 2 में हैं कार्यरत हादसा 23 सितंबर को सिग्नल पार करते वक्त हुआ था हादसे का शिकार शव का कनाडा में ही दाह संस्कार, गुरुवार को सरयू राय सांत्वना देने उनके घर पहुंचे जमशेदपुर : बिष्टुपुर केएफ 4 फ्लैट निवासी टाटा स्टील के एलडी-2 […]
विज्ञापन
टाटा वर्कर्स यूनियन के मेंबर संजय पांडेय टाटा स्टील के एलडी 2 में हैं कार्यरत
हादसा 23 सितंबर को सिग्नल पार करते वक्त हुआ था हादसे का शिकार
शव का कनाडा में ही दाह संस्कार, गुरुवार को सरयू राय सांत्वना देने उनके घर पहुंचे
जमशेदपुर : बिष्टुपुर केएफ 4 फ्लैट निवासी टाटा स्टील के एलडी-2 में कार्यरत और यूनियन सदस्य संजय कुमार पांडेय के बेटे मयंक कुमार पांडेय (27) की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गयी.
घटना 23 सितंबर की है. पिछले चार साल से कनाडा में रहने वाले मयंक 23 सितंबर की दोपहर ऑफिस से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दोपहर 3.30 बजे थेम्स एरिया में लाइट सिग्नल क्रॉस करते वक्त उनकी कार को पीछे से हाइवा ने ठोकर मार दी. घटना के बाद उन्हें वहां के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मयंक जमशेदपुर पब्लिक स्कूल और करीम सिटी कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद 2014 में कनाडा गये थे.
आगे की पढ़ाई कनाडा से करने के बाद फिलहाल वहां की एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे. संजय पांडेय के बड़े बेटे साकेत कुमार पांडेय भी कनाडा में ही रहते हैं. वह मयंक से पहले से वहां नौकरी कर रहे हैं. माता-पिता को घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग 24 को कनाडा के लिए रवाना हो गये थे.
26 को कनाडा में ही मयंक के शव का दाह संस्कार कर दिया गया. उनके शहर लौटने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. शहर लौटने पर मंत्री सरयू राय गुरुवार को संजय पांडेय के बिष्टुपुर स्थित फ्लैट पहुंचे और पूरे परिवार को ढाढ़स बंधाया.
दोस्तों ने फ्लाइट का टिकट भेजा, तो पिता को हो गयी थी अनहोनी की आशंका : पिता संजय पांडेय ने बताया कि घटना के दिन बेटे का फोन लगातार ट्राई कर रहे थे, लेकिन स्विच ऑफ मिल रहा था. बड़ा बेटा भी फोन नहीं उठा रहा था.
काफी देर बाद मयंक के दोस्तों से बात हुई, तो उन्होंने बताया कि छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन आप लोगों का आना होगा. यह बात बाेलते हुए दोस्तों ने फ्लाइट का टिकट भी भेज दिया और आने की बात कही. इससे उन्हें मयंक के साथ कुछ गलत होने की आशंका हो गयी थी. संजय पांडेय परिवार समेत 30 सितंबर को शहर लौटे. शहर आने के बाद रिश्तेदार, दोस्त, परिचित, टाटा स्टील से जुड़े लोग सांत्वना देने पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन