जमशेदपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने का संकल्प
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वॉक फॉर लाइफ में दौड़े स्कूली बच्चे जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के टाउन डिवीजन और मानसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वाक फॉर लाइफ का आयोजन बुधवार को किया गया. टेल्को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह, वरीय महाप्रबंधक मानस मिश्रा, इआर हेड दीपक कुमार, […]
विज्ञापन
वॉक फॉर लाइफ में दौड़े स्कूली बच्चे
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के टाउन डिवीजन और मानसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वाक फॉर लाइफ का आयोजन बुधवार को किया गया. टेल्को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह, वरीय महाप्रबंधक मानस मिश्रा, इआर हेड दीपक कुमार, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह दोनों महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किय.
इसके पश्चात प्लांट हेड ने वॉक फॉर लाइफ के लिए स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया.स्वच्छता के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के अपने संदेश को आगे बढ़ाते हुए 16 स्कूलों के करीब 400 स्कूली बच्चों के साथ ही बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया. रैली टेल्को कॉलोनी के विभिन्न रास्तों से गुजरती हुई वापस स्टेडियम पहुंचकर खत्म हुई. अंत में सभी स्कूली बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन