42 लाख पौधों की जीपीएस से मॉनिटरिंग कर रहे हैं बिक्रांत

Updated at : 24 Aug 2019 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
42 लाख पौधों की जीपीएस से मॉनिटरिंग कर रहे हैं बिक्रांत

बिष्टुपुर के युवक ने पौधे लगाने को बनाया प्रोफेशन, ग्रो ट्रीज डॉट कॉम के हैं ग्लोबल सीइओ जमशेदपुर :पौधरोपण की कहानी आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन पौधे लगाने के बाद अब उसकी डिजिटल मॉनीटरिंग भी हो रही है. पौधे के भविष्य की डोर अब गूगल के जीपीएस के हाथों में है. जीपीएस के माध्यम […]

विज्ञापन

बिष्टुपुर के युवक ने पौधे लगाने को बनाया प्रोफेशन, ग्रो ट्रीज डॉट कॉम के हैं ग्लोबल सीइओ

जमशेदपुर :पौधरोपण की कहानी आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन पौधे लगाने के बाद अब उसकी डिजिटल मॉनीटरिंग भी हो रही है. पौधे के भविष्य की डोर अब गूगल के जीपीएस के हाथों में है. जीपीएस के माध्यम से यह देखा जा रहा है कि जो पौधे लगाये गये हैं, उनकी स्थिति कैसी है. एक-एक पौधे की टैगिंग की गयी है.
पौधरोपण के अलावा उसका संरक्षण भी हो, इसे ध्यान में रख कर डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है. पौधे लगाने के बाद वे अगर जीवित नहीं रह पाये, तो उनके स्थान पर दोबारा नये पौधे लगाये जा रहे हैं. यह काम एक-दो साल से नहीं, बल्कि पिछले नौ सालों से लगातार किया जा रहा है. नौ वर्षों में अब तक 42 लाख पौधे लगाये जा चुके हैं. इस कार्य में अहम भूमिका निभाया है बिष्टुपुर के बिक्रांत तिवारी ने. आइआइएम कोलकाता से पास आउट बिक्रांत ने पौधे लगाने को ना सिर्फ अपना पैशन, बल्कि प्रोफेशन भी बनाया है.
कैसे काम करता है सिस्टम
बिक्रांत ग्रो ट्रीज डॉट कॉम के ग्लोबल सीइअो हैं. ‘प्रभात खबर’ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में ग्रो ट्रीज डॉट कॉम की शुरुआत की गयी थी. इस कंपनी के जरिये भारत के 16 राज्यों के अलावा विदेशों में भी पौधे लगाने के साथ ही उसका संरक्षण भी किया जाता है.
बताया कि व्यक्तिगत स्तर पर किसी व्यक्ति का अगर जन्मदिन है अौर अगर उनके पास पौधे लगाने के लिए जगह या टाइम नहीं है, तो वे उक्त कंपनी की साइट पर जाकर एक फॉर्म भरते हैं अौर 85 रुपये देते हैं, तो उक्त व्यक्ति के नाम व फोटो के साथ एक पौधे लगाये जाते हैं. उस पौधे को जीपीएस सिस्टम से टैग किया जाता है. साथ ही उन्हें इ ग्रीन ग्रिटिंग्स प्रदान किया जाता है, जिसमें एक यूनिक नंबर रहता है. उक्त नंबर के जरिये आप देख सकते हैं कि आपके नाम के लगे पौधे की वास्तविक स्थिति क्या है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola