चार साल की भांजी से किया दुष्कर्म का प्रयास, िगरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2019 1:36 AM

विज्ञापन

बिस्कुट और चॉकलेट खिलाने के बहाने भांजी को लाया था घर 10 मीटर की दूरी पर है आरोपीऔर पीड़िता का घर चाईबासा की रहने वाली है पीड़िता, नानी के घर आयी थी घूमने जमशेदपुर : सोनारी बिरसा बस्ती में शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे 43 वर्षीय मुंह बोले मामा ने चार साली की भांजी […]

विज्ञापन

बिस्कुट और चॉकलेट खिलाने के बहाने भांजी को लाया था घर

10 मीटर की दूरी पर है आरोपीऔर पीड़िता का घर
चाईबासा की रहने वाली है पीड़िता, नानी के घर आयी थी घूमने
जमशेदपुर : सोनारी बिरसा बस्ती में शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे 43 वर्षीय मुंह बोले मामा ने चार साली की भांजी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. आरोपी की बेटी ने इसकी सूचना बस्ती की आंगनबाड़ी सेविका को दी. आंगनबाड़ी सेविका ने इसकी शिकायत सीडब्ल्यूसी से की. सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की, आलोक भास्कर और रेखा कुमारी की शिकायत पर सोनारी पुलिस ने आरोपी मामा सुरेश बोदरा को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को चाइल्ड लाइन में रखा गया है. बच्ची चाईबासा की रहने वाली है.
वह कुछ दिनों पूर्व सोनारी बिरसा बस्ती में अपने नानी के घर आयी थी. घटना के समय घर में कोई नहीं था. सुरेश बच्ची को बिस्कुट और चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने घर ले आया और दुष्कर्म का प्रयास किया. शाम में पीड़िता की मौसी पहुंची. पीड़िता की मौसी ने सुरेश बोदरा के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस गिरफ्तार सुरेश बोदरा से पूछताछ कर रही है. आरोपी सुरेश बोदरा को एक बेटा और एक बेटी है. आक्रोशित बस्तीवासियों ने आरोपी सुरेश बोदरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
नशा का करता है आरोपी सेवन. बस्तीवासियों के अनुसार सुरेश बोदरा नशा का काफी सेवन करता है. पूर्व में भी वह बस्ती में महिलाओं के साथ छेड़खानी करता रहा है. सुरेश बोदरा की पत्नी ने भी पति के कर्मों पर दु:ख जताया और उसे सजा मिलने की बात कही है. बस्तीवासियों का आक्रोश देखकर सुरेश का परिवार घर बंद कर दूसरी जगह चला गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola