ePaper

कैंप में आने वाला कोई दिव्यांग वापस नहीं जायेगा: प्रेम भंडारी

Updated at : 29 Jul 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप में आने वाला कोई दिव्यांग वापस नहीं जायेगा: प्रेम भंडारी

जमशेदपुर : झारखंड, बिहार व आसपास राज्यों के दिव्यांगों के लिए जयपुर फुट्स यूएसए की मातृ संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा राज्य स्तरीय नि:शुल्क विकलांग शिविर का आयोजन होने जा रहा है. इसमें केके एजुकेशन फाउंडेशन, रेडक्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर, झारखंड पुलिस, राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी सहित अन्य संस्थाएं सहयोग करेंगी. 12 अक्टूबर को […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड, बिहार व आसपास राज्यों के दिव्यांगों के लिए जयपुर फुट्स यूएसए की मातृ संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा राज्य स्तरीय नि:शुल्क विकलांग शिविर का आयोजन होने जा रहा है. इसमें केके एजुकेशन फाउंडेशन, रेडक्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर, झारखंड पुलिस, राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी सहित अन्य संस्थाएं सहयोग करेंगी.

12 अक्टूबर को यह शिविर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. पहले इस शिविर को पुलवामा में लगाया जाना था, लेकिन उसे अब जमशेदपुर में लगाया जायेगा.
रविवार को रेडक्रॉस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में जयपुर फुट्स यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने यह जानकारी दी. वे शिविर का स्थल देखने यहां आये थे.
उन्होंने बताया कि संस्था की स्थापना 1975 में सेबी के पूर्व अध्यक्ष एवं रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर डीआरएम मेहता ने की थी. इस साल जयपुर फुट्स यूएसए इंडियन काउंसलेट न्यूयॉर्क में आयोजित सात दिवसीय सेमिनार सह प्रदर्शनी के दौरान झारखंड में राज्य स्तरीय इस शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.
इस शिविर में एक दिन में 50 विकलांगों को कृत्रिम पैर लगाया जायेगा. इसके लिए जयपुर से पूरी टीम जमशेदपुर आयेगी. उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पूरे विश्व में कैंप कर विकलांगों को कृत्रिम पैर लगाया जाता है. अभी तक भारत के अलावा 30 देशों में 73 कैंप लगाकर लगभग 19 लाख दिव्यांग को लाभ पहुंचा जा चुका है.
उन्होंने कहा कि इस साल केंद्र सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रही है. उनके आदर्श को पूरे विश्व में प्रचार प्रसार के लिए संस्था का चयन किया गया है. इसी प्रचार प्रसार के उद्देश्य से संस्था द्वारा 12 देशों में अभी तक नौ कैंप लगाये जा चुके हैं.
जिसमें साढ़े चार हजार लोगों को लाभ मिल चुका है. इसके लिए केंद्र सरकार 18 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विकास सिंह, विजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति शहर में आयाेजित करेगी नि:शुल्क दिव्यांग शिविर
शिविर में एक दिन में 50 विकलांगों को कृत्रिम पैर लगाया जायेगा, कोई उदास नहीं लौटेगा
कैंप में दिव्यांगों के पैर या हाथ की नापी की रहेगी व्यवस्था, दिये जायेंगे उपकरण
दिव्यांगों की संख्या पर तय होगा कैंप का दिन : प्रेम भंडारी
रेडक्रॉस सोसाइटी में प्रेम भंडारी ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगों पर कैंप निर्भर करेंगे. कैंप में जितने भी दिव्यांग आयेंगे, कोई वापस नहीं जायेगा. चाहे जितना दिन लग जाये. दिव्यांगों के पैर या हाथ की नापी के साथ ही सभी प्रकार की व्यवस्था कैंप में रहेगी. लोगों को कृत्रिम पैर लगाकर भेजा जायेगा. यही देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
कैंप में दिव्यांग को हेयरिंग व कैलिपर, स्टिक आदि उपकरण भी दिये जायेंगे. इसके लिए कोई भी दिव्यांग रेडक्रॉस सोसाइटी भवन, रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय का नंबर 0657-2320306, रेडक्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9431303933 व रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाधीक्षक विकास सिंह का मोबाइल नंबर 9431113671 से संपर्क किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola