ePaper

जमशेदपुर : राजमिस्त्री ने पैसा लेकर काम नहीं किया, दबाव बनाने पर मॉब लिंचिंग में फंसाने की दी धमकी

Updated at : 22 Jul 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : राजमिस्त्री ने पैसा लेकर काम नहीं किया, दबाव बनाने पर मॉब लिंचिंग में फंसाने की दी धमकी

थाना पहुंचा रुपये लेकर घर नहीं बनाने का मामला जमशेदपुर : आरआइटी थाना अंतर्गत बाबाकुटी में चंद्रशेखर ठाकुर ने घर बनाने का ठेका मुर्शीदाबाद के राज मिस्त्री एसके अनारूल को 2.23 लाख में दिया था. इस संबंध में श्री ठाकुर ने बताया कि 22 मार्च को काम दिया गया था. उस समय उसने ढाई से […]

विज्ञापन
थाना पहुंचा रुपये लेकर घर नहीं बनाने का मामला
जमशेदपुर : आरआइटी थाना अंतर्गत बाबाकुटी में चंद्रशेखर ठाकुर ने घर बनाने का ठेका मुर्शीदाबाद के राज मिस्त्री एसके अनारूल को 2.23 लाख में दिया था. इस संबंध में श्री ठाकुर ने बताया कि 22 मार्च को काम दिया गया था.
उस समय उसने ढाई से तीन माह में घर पूरा कर देने की बात कही थी. अभी तक उसे 2.8 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है. लेकिन अभी भी घर का काम काफी बचा हुआ है. ठेकेदार साइट से धीरे-धीरे अपना सामान लेकर चला गया. उन्होंने बताया कि रविवार को ठेकेदार ने फोन कर रुपये की मांग की. जिस पर उन्होंने पूरा काम करने के बाद रुपये देने की बात कही. साथ उसे साइट पर बुलाया.
लेकिन ठेकेदार ने आने में असमर्थता जतायी. इस दौरान घर पर मौजूद ठेकेदार का साला झंटू साइट से सामान लेकर जाने लगा. जिसे श्री ठाकुर ने रोक लिया. इस पर ठेकेदार ने श्री ठाकुर को फोन कर उसे छोड़ देने की बात कही. साथ ही कहा कि यदि उसे नहीं छोड़ा गया, तो वह हाथ का नस काट लेगा, सिर फोड़ लेगा या तार से झूल जायेगा और मॉब लिंचिंग करने का मामला दर्ज करा देगा. जिसके बाद श्री ठाकुर डर गये और तुरंत इसकी जानकारी आरआइटी पुलिस व स्थानीय निवासी अमितेश अमर को दी. इस दौरान पुलिस के पहुंचने तक लोग उसकी सुरक्षा में जुटे रहे. कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गयी.
जिसके बाद पुलिस ठेकेदार के साला को लेकर आदित्यपुर दो रोड नंबर 11 स्थित ठेकेदार के घर पहुंची. जहां ठेकेदार व श्री ठाकुर की बातों को सुनने के बाद पुलिस ने काम पूरा करने के बाद रुपये देने की बात कही. साथ ही मॉब लिंचिंग की बात पर पुलिस ने ठेकेदार को फटकार लगायी और पुलिस ने अनारूल के आधार कार्ड की छाया प्रति रख ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola