मानगो में दहेज के लिए किया प्रताड़ित, बार-बार कराया गर्भपात, केस

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो गुलाब बाग फेज -2 निवासी सगुफ्ता जवीन ने मानगो थाना में पति अनवारुल हक, सास संजीदा खातुन, ननद वाजदा तब्बसुम, जाहिदा तब्बसुम, साजिदा तब्बसुम, देवर जियाउल हक और एतेफाउल हक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सगुफ्ता जवीन ने बताया है कि 2 […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो गुलाब बाग फेज -2 निवासी सगुफ्ता जवीन ने मानगो थाना में पति अनवारुल हक, सास संजीदा खातुन, ननद वाजदा तब्बसुम, जाहिदा तब्बसुम, साजिदा तब्बसुम, देवर जियाउल हक और एतेफाउल हक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी में सगुफ्ता जवीन ने बताया है कि 2 दिसंबर 2007 को उनकी शादी अनवारुल हक से हुई थी. शादी के दूसरे दिन से ही पति व ससुराल वाले दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे. पति की नौकरी के लिए मायके वालों ने 2 लाख दिये थे.

कुछ दिन बाद पति के साथ वह सऊदी अरब गयी. वहां पति ने दो बार गर्भपात कराया. सऊदी अरब में 13 माह रहने के बाद वापस लौट गयी. वर्ष 2016 में पति सऊदी अरब में दूसरी कंपनी में काम करने जाने लगा तो मायके वालों से एक लाख रुपये लिये. वर्ष 2017 में ससुराल वालों ने पुन: गर्भपात कराया. पीड़िता नेे ससुर पर भी जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola